राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आस्था पर उठते सवाल, CBI जांच की मांग

नई दिल्ली। अयोध्या के भव्य राम मंदिर के लिए आए दान में कथित वित्तीय अनियमितताओं और हेराफेरी के आरोपों ने करोड़ों भक्तों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। अब यह गंभीर मामला देश की सबसे बड़ी अदालत, सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंच चुका है।

सोमवार को दो वकीलों – अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव द्वारा दायर एक जनहित याचिका में इस पूरे मामले की एफआईआर दर्ज कर सीबीआई के नेतृत्व वाले विशेष जांच दल (SIT) से समयबद्ध जांच कराने की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button