बलरामपुर के रघुनाथनगर में मेगा हेल्थ कैंप, 40 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 6 हजार से अधिक मरीजों का किया उपचार

विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते और जिला प्रशासन की पहल

बलरामपुर के रघुनाथनगर में मेगा हेल्थ कैंप, 40 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 6 हजार से अधिक मरीजों का किया उपचार

बलरामपुर (छत्तीसगढ़), 28 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर में क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते और जिला प्रशासन की पहल पर मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

कैंप में विभिन्न रोगों के 40 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही, जिसने सामान्य के साथ जटिल और गंभीर रोगों की जांच और परामर्श दिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंह के अनुसार शिविर में 6 हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। सुबह से ही पंजीकरण और जांच काउंटरों पर मरीजों की भीड़ रही। स्थानीय लोगों ने एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#बलरामपुर #मेगाहेल्थकैंप #छत्तीसगढ़ #स्वास्थ्यशिविर

Related Articles

Back to top button