फतेहपुर: एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने ली परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों को दिए अनुशासन के निर्देश

पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, दौड़ और ड्रिल के बाद अर्दली रूम में रजिस्टरों की जांच

फतेहपुर पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेते पुलिस अधीक्षक
फतेहपुर पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेते पुलिस अधीक्षक

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 27 नवंबर। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। परेड में पुलिस कार्यालय की अलग-अलग शाखाओं, यातायात पुलिस और पुलिस लाइन के कर्मचारी शामिल हुए।

दौड़ और ड्रिल का अभ्यास

पुलिसकर्मियों को फिट रखने के लिए दौड़ कराई गई और टोलियां बनाकर ड्रिल का अभ्यास कराया गया। एसपी ने अनुशासन बनाए रखने और परेड को और बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए।

परेड के बाद उन्होंने साप्ताहिक अर्दली रूम में पुलिस के विभिन्न रजिस्टरों की जांच की और अधिकारियों-कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#Fatehpur #UPPolice #फतेहपुर

Related Articles

Back to top button