भोपाल में फिल्म की शूटिंग करेंगे सुनील शेट्टी, मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात

सुनील शेट्टी बोले- प्राकृतिक सुंदरता और देश के बीच में होने से मध्यप्रदेश फिल्म निर्माण के लिए आदर्श; मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार सिनेमा को दे रही बढ़ावा

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करते अभिनेता सुनील शेट्टी
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करते अभिनेता सुनील शेट्टी

भोपाल, 27 नवंबर। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आए हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया।

भोपाल की कई लोकेशन पर होगी शूटिंग

फिल्म की शूटिंग भोपाल की अलग-अलग लोकेशन पर की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण को लगातार बढ़ावा दे रही है।

सुनील शेट्टी को भाया मध्यप्रदेश

सुनील शेट्टी ने कहा कि अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और देश के बीचों-बीच होने के कारण मध्यप्रदेश फिल्मों की शूटिंग के लिए आदर्श जगह है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अभिनेता और उनकी टीम से स्टार्टअप के विषय पर भी चर्चा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रबल प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

इनपुट: प्रसार भारती शब्द

#SunilShetty #Bhopal #MohanYadav #MadhyaPradesh #Bollywood

Related Articles

Back to top button