पेटीएम के विजय शेखर का बड़ा दांव, अब यूरोप में पेमेंट सर्विस; शेयरधारकों की मौज!
नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट की बड़ी कंपनी पेटीएम (One 97 Communications) ने यूरोप के बाज़ार में अपने विस्तार की रफ़्तार बढ़ा दी है। कंपनी की सब्सिडियरी, ‘Paytm Europe’ को लक्ज़मबर्ग के फाइनेंशियल रेगुलेटर, ‘कमीशन डी सर्विलांस डु सेक्टर फाइनेंसियर’ (CSSF) से आधिकारिक तौर पर पेमेंट इंस्टीट्यूशन का लाइसेंस मिल गया है। कंपनी को यह मंज़ूरी 2 जुलाई, 2026 को मिली और यह उसी दिन से लागू हो गई।
इन सेवाओं को मिल सकता है बढ़ावा
इस अहम लाइसेंस के मिलने के बाद, Paytm Europe को यूरोप के बाज़ार में कई ज़रूरी फाइनेंशियल सर्विस देने की मंज़ूरी मिल गई है, जिनमें यूज़र्स और दूसरे पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करना और क्रेडिट लाइन से जुड़े पेमेंट ट्रांज़ैक्शन पूरे करना शामिल हैं। इसके अलावा क्रेडिट ट्रांसफर, स्टैंडिंग ऑर्डर और पेमेंट ट्रांज़ैक्शन एक्विजिशन को संभालना भी है।.





