हो गया फाइनल! इस तारीख को आ सकते हैं किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये, लेकिन इन्हें नहीं मिलेगा लाभ
किसान भाई-बहन पीएम किसान की 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment Date) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले फरवरी अंत और होली से पहले आने की उम्मीद थी, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 13 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी असम दौरे पर इसकी घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, जिनके पास फार्मर आईडी नहीं है या जो कुछ अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते उन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

फरवरी खत्म हो गई और होली भी बीत गई लेकिन किसानों के खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये मिलते हैं। ये पैसे किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट में एक और तारीख अब सामने आ रही है।




