कनाडा में पंजाबी कारोबारियों पर बढ़ता खतरा; पुलिस की एडवाइजरी और इनाम योजना
कनाडा में पंजाबी कारोबारियों को गैंगस्टरों से बढ़ती रंगदारी और फायरिंग का सामना करना पड़ रहा है। कनाडा सरकार अवैध गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त हो गई है, जिसमें गोल्डी बराड़ जैसे प्रमुख आरोपियों के डिपोर्टेशन की तैयारी है।

कनेडियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा बार्डर सर्विसेज एजेंसी (सीबीएसए) ने अलग-अलग देशों के 296 गैंगस्टरों की सूची तैयार की है। इनमें से 32 को इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड आफ कनाडा डिपोर्ट करने के आदेश भी दे चुका है। हालांकि, डिपोर्ट किए जाने वाले नामों की सूची सार्वजनिक नहीं की गई है।




