‘मैं थोड़ा परेशान था…’, ट्रंप ने नेतन्याहू को अपशब्द कहने पर मानी अपनी गलती; बोले- मुझे Bibi पसंद हैं

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने माना है कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर हुई बातचीत में उन्हें अपशब्द कहे थे। ट्रंप ने यह टिप्पणी इजरायल द्वारा लेबनान में बढ़ती सैन्य कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए की थी।

न्यूयॉर्क पोस्ट के एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘मैं गुस्से में नहीं था, लेकिन थोड़ा परेशान जरूर था। वे लगातार लेबनान के साथ लड़ाई बढ़ा रहे थे। मैंने कहा, बीबी, हमें इसे रोकना होगा।’ हालांकि, ट्रंप ने यह भी साफ किया कि उनके और नेतन्याहू के रिश्ते अब भी अच्छे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने साथ में अच्छा काम किया है… मुझे बीबी बहुत पसंद हैं।’

ट्रंप ने मानी अपनी गलती
Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप और नेतन्याहू के बीच बातचीत काफी तनावपूर्ण रही। रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों और बातचीत से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, ‘तुम पागल हो गए हो। अगर मैं नहीं होता तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हें बचा रहा हूं। अब हर कोई तुमसे नफरत करता है और इसी वजह से इजरायल से भी।’

 

Related Articles

Back to top button