होर्मुज में वसूला जाएगा टोल… अमेरिका के सहयोगी देश ने ईरान से मिलाया हाथ, अब क्या करेंगे ट्रंप?
नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच नाजुक युद्धविराम के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा। ईरान ने अब अमेरिकी सहयोगी देश ओमान के साथ मिलकर इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने की योजना पर बातचीत शुरू कर दी है।होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा समुद्री तेल और प्राकृतिक गैस गुजरता है।

फरवरी के अंत में अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद ईरान ने इस जलमार्ग पर व्यापारिक यातायात लगभग ठप कर दिया था, जिससे वैश्विक शिपिंग बुरी तरह प्रभावित हुई और ऊर्जा की कीमतें आसमान छू गईं। अब ईरान ने एक नई पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथारिटी बनाई है और इंटरनेट मीडिया पर एलान किया है कि जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए उसकी अनुमति अनिवार्य होगी।




