बैंकॉक से अमृतसर पहुंचा ‘नशीला टेडी बियर’, सॉफ्ट टॉय के अंदर से 5 किलो गांजा बरामद

अमृतसर। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम ने सॉफ्ट टॉय में छिपाया हुआ संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया है। यह संदिग्ध नशीला पदार्थ थाई एयरलाइन में बैंकॉक से आए यात्री के समान की स्कैनिंग के बाद बरामद किया गया।

इसका व जन 5.176 किलोग्राम बताया जा रहा है। एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान हरे रंग का पदार्थ दिखाई दिया था। प्रारंभिक जांच में यह संदिग्ध नशीला पदार्थ हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) जैसा होना प्रतीत हो रहा है । विभाग ने इस नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर यात्री को गिरफ्तार कर अगली जांच शुरू कर दी है। इसकी कीमत 5.176 करोड़ आंकी जा रही है।

Related Articles

Back to top button