बेंगलुरु: 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा की हत्या, लाश के पास बेहोश मिला बॉयफ्रेंड
बेंगलुरु। ब्यादरहल्ली इलाके में एक 22 वर्षीय महिला अपने किराए के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई है। पुलिस ने इस मामले में उसके प्रेमी को मुख्य आरोपी बनाया है। मृतका की पहचान एस. भवानी के रूप में हुई है, जो मगदी मेन रोड के पास तुलसीनगर में रहती थी।
वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ एक मोबाइल शोरूम में बिलिंग असिस्टेंट के तौर पर काम करती थी। शुक्रवार सुबह जब पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा, तो उसका प्रेमी चंद्रशेखर उर्फ चंदू भवानी के शव के पास ही बेहोश पड़ा मिला।





