कन्याकुमारी से कश्मीर तक… किसान निकाल रहे जागरुकता यात्रा; डल्लेवाल ने बताया क्यों जरूरी है MSP गारंटी कानून

किसान संगठनों की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की किसान जागरुकता यात्रा फरीदकोट पहुंची। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने एमएसपी गारंटी कानून की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सात लाख किसान आत्महत्याएं करके मर चुका है। पिछले 25 सालों में सरकार द्वारा घोषित की गई एमएसपी से कम रेट मिलने के कारण 111 लाख करोड़ रुपये का घाटा पड़ा। किसानों पर कर्ज मात्र 26 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसके चलते सात लाख किसान मर चुके हैं। इन हालातों को देखते हुए एमएसपी पर गारंटी कानून बनाना जरूरी है। इसीलिए किसानों को इस संबंध में जागरुक करने के लिए यह यात्रा शुरू की गई है। ताकि पूरे देश के किसानों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button