खुद को Uttar Pradesh मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बताने वाला व्यक्ति गाजियाबाद से गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने खुद को Uttar Pradesh मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बताकर राज्य के कई जिलों के अधिकारियों से सुरक्षा की मांग करने के आरोप में बुधवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मुरादाबाद के कांठ रोड निवासी अनस मलिक के रूप में हुई है। उसने बताया कि खुद को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बताते हुए आरोपी ने आठ नवंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए मुरादाबाद, गाजियाबाद, अमरोहा और नोएडा के जिलाधिकारियों को ‘‘आधिकारिक’’ पत्र भेजकर प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा की मांग की थी।
पत्रों पर संदेह होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि मलिक का आयोग से कोई लेना देना नहीं है। अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) सच्चिदानंद ने मलिक की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उसने स्थानीय अधिकारियों को गुमराह करने के लिए अपनी फर्जी बताई थी। अधिकारी ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान मलिक ने खुलासा किया कि उसने केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और चालक के तौर पर काम करता था।

Related Articles

Back to top button