कातिल ‘मांझे’ ने ली तीन की जान, 70 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिरे माता-पिता और बेटी

गुजरात के सूरत में पतंग की डोर से एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से पिता, मां और सात वर्षीय बेटी 70 फुट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मां ने भी बाद में दम तोड़ दिया।

पिता और उसकी सात वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो रिक्शा पर गिरने की वजह से मां की जान पहले बच गई थी, लेकिन महिला को कई चोटें आई, जिसके चलते उनकी भी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button