9 करोड़ के चैक बाउंस केस में राजपाल यादव को मिलेगी बेल या फिर जेल? सुनवाई आज

राजपाल यादव के 9 करोड़ के चेक बाउंस और लोन डिफॉल्ट मामले में आज जमानत पर सुनवाई है। तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता की मदद के लिए सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, मीका सिंह जैसे कई बॉलीवुड सितारे आगे आए हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज (FWICE) ने भी फिल्म उद्योग से मदद की अपील की है। उनकी पत्नी राधा यादव ने भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

उधर, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज (एफडब्ल्यूआइसीई) ने भी फिल्म और टीवी उद्योग से जुड़े लोगों से अपील की है कि जीवन के इस कठिन दौर में वह अभिनेता की मदद करें।

बीते रोज अभिनेता सोनू सूद, जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह, तेज प्रताप यादव समेत कई लोग उनकी मदद को आगे आए थे। राजपाल यादव के 25 वर्षों से मैनेजर रहे गोल्डी जैन ने कहा कि प्रमुख अभिनेताओं से लेकर निर्देशकों और निर्माताओं तक कई हस्तियों ने अभिनेता की सहायता की पेशकश की है।

 

Related Articles

Back to top button