‘अवैध घुसपैठ से बदले जनसांख्यिकीय परिवर्तनों पर बैठेगी उच्च स्तरीय कमेटी’, अमित शाह का नया एक्शन प्लान

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति अवैध घुसपैठ और अन्य अस्वाभाविक कारणों से हुए ‘कृत्रिम’ जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का अध्ययन करेगी। साथ ही यह समिति इस समस्या से निपटने के लिए अलग कानून बनाने की जरूरत पर भी विचार करेगी।

समिति के गठन के बारे में जानकारी देते हुए अमित शाह ने कहा कि उच्च स्तरीय समिति देश भर में हुए कृत्रिम जनसांख्यिकीय बदलावों के कारणों की जांच करेगी। यह आवश्यक उपायों पर विचार करेगी और यदि कोई विशिष्ट कानून बनाने की जरूरत पड़ी तो उस पर भी सिफारिश करेगी।

Related Articles

Back to top button