लुधियाना में पति की मारपीट से महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, केस दर्ज

लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-दो क्षेत्र में पति की मारपीट से एक गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। 22 जनवरी को घर का काम न करने पर पति माणिक ने प्रीति को बुरी तरह पीटा और पेट पर गंभीर चोटें मारीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की मौत की पुष्टि की।

पीड़िता प्रीति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 22 जनवरी को उसकी तबीयत खराब थी, जिस कारण वह घर का काम नहीं कर सकी। इसी बात को लेकर पति माणिक से विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर पति ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और पेट पर गंभीर चोटें मारीं। मारपीट के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और गर्भ में पल रहा बच्चा गिर गया।

Related Articles

Back to top button