GST कटौती के बाद नवरात्र में रिकॉर्ड बिक्री, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स में जबरदस्त उछाल
नवरात्र के दौरान जीएसटी दरों में कटौती से ऑटोमोबाइल और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में पिछले 10 सालों में सबसे अधिक वृद्धि हुई। मारुति सुजुकी की बिक्री में 100% तक का उछाल आया जबकि हुंडई और महिंद्रा ने भी महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की। हेयर जैसी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने भी शानदार बिक्री की।

3.5 लाख यूनिट की हो चुकी बुकिंग
कंपनी ने बताया है कि 22 सितंबर से जीएसटी में कटौती के बाद 3.5 लाख यूनिट की बुकिंग हो चुकी है। 1200 सीसी इंजन क्षमता व चार मीटर से कम लंबाई वाली कार पर अब 28 प्रतिशत की जगह 18 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है। जबकि पहले 28 प्रतिशत जीएसटी के साथ सात-आठ प्रतिशत का सेस भी लगता था।
बड़ी कार पर 22 सितंबर से 40 प्रतिशत का जीएसटी लग रहा है, लेकिन इससे उनकी कीमत पहले की तुलना में बढ़ने की जगह कम हुई है क्योंकि 22 सितंबर से पहले बड़ी कार पर 28 प्रतिशत जीएसटी तो 21-22 प्रतिशत का सेस लगता था।




