राष्ट्रपति मुर्मु ने ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार से कलाकारों को किया सम्मानित, राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का हुआ समापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 20 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कला को सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने का माध्यम बताया। अकादमी में 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का समापन हुआ जिसमें 283 कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। संस्कृति मंत्रालय के सचिव के अनुसार प्रदर्शनी में 74 कलाकारों की कलाकृतियाँ 1.35 करोड़ रुपये में बिकीं।
पुरस्कार समारोह के साथ ही अकादमी में 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का समापन भी हुआ, जिसमें चित्रकला, मूर्तिकला, फोटोग्राफी और इंस्टालेशन जैसे विषयों में देश भर से 283 कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं।
कला के बारे में राष्ट्रपति का संबोधन
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारतीय परंपरा में कला को आध्यात्मिक साधना का एक रूप माना गया है। हमारे समाज में कलाकारों को विशेष सम्मान दिया जाता है। आपकी कला न केवल सौंदर्य अभिव्यक्ति का माध्यम है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने और समाज को अधिक संवेदनशील बनाने का एक सशक्त माध्यम भी है।