देश को रेयर अर्थ एलिमेंट के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने की जरूरत, President Murmu ने AI को लेकर कही ये बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए भारत को रेयर अर्थ एलिमेंट के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करनी चाहिए। राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारत को विकसित राष्ट्र बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

President Murmu

खनन क्षेत्र में एआइ मशीन लर्निंग को बढ़ावा दें
उन्होंने कहा कि खान मंत्रालय स्थिरता और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है। खनन क्षेत्र एआइ मशीन लर्निंग और ड्रोन-आधारित सर्वे को बढ़ावा दे रहा है। खदानों के अवशेषों से मूल्यवान तत्वों की प्राप्ति पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button