टूट गए सारे रिकॉर्ड… GST में कटौती के बाद खरीदारी के लिए उमड़े लोग, इन सामानों की सबसे ज्यादा डिमांड

त्योहारी सीजन में GST कटौती का असर दिख रहा है। रेडसियर की रिपोर्ट के अनुसार नवरात्र में इलेक्ट्रॉनिक्स एफएमसीजी और फैशन आइटम की बिक्री में 23-25% की वृद्धि हुई है। मारुति सुजुकी ने 22-25 सितंबर के बीच 80000 यूनिट की रिकॉर्ड बिक्री की। अमेजन इंडिया पर 2 दिनों में 38 करोड़ लोगों ने विजिट किया।

गत 22 सितंबर से नवरात्र शुरू हुआ है और इसी दिन से जीएसटी कटौती का फैसला अमल में आया है। कार कंपनियों ने भी त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड बिक्री की है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 22-25 सितंबर के बीच 80,000 यूनिट की रिकॉर्ड बिक्री की है। हुंडई का भी कहना है कि अभी तक पिछले साल त्योहारी सीजन के मुकाबले उनकी बिक्री दोगुनी दिख रही है।

 

Related Articles

Back to top button