सोशल मीडिया पर वायरल हुईं अरुणाचल प्रदेश में PM Modi का स्वागत करने वाली IAS अधिकारी
PM Modi की अरुणाचल प्रदेश यात्रा के दौरान पापुम पारे जिले में उनकी अगवानी आईएएस अधिकारी विशाखा यादव ने की। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं जिसके बाद लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए। विशाखा यादव ने बिना कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर छठी रैंक हासिल की थी। इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर उन्होंने सिविल सेवा में सफलता पाई।

आईएएस विशाखा यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। बिना किसी कोचिंग की मदद के उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर छठी रैंक हासिल की थी।
इंजीनियर से आईएएस बनने तक का सफर
विशाखा दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1994 में हुआ था। उनके पिता राजकुमार यादव सहायक उप-निरीक्षक हैं। जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। आईएएस अधिकारी बनने से पहले वह इंजीनियर थीं। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने बेंगलुरु स्थित सिस्को में नौकरी शुरू की। लेकिन उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का था।




