चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण यात्रा के लिए बीकेटीसी ने कसी कमर, CM Dhami संग हुई चर्चा

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से मिलकर यात्रा संबंधी चर्चा की जिसमें कर्मचारियों के सेटलमेंट और धामों में सुविधा विस्तार जैसे विषय शामिल थे। उन्होंने बताया कि आपदाओं से यात्रा प्रभावित हुई पर अब तीर्थयात्री बढ़ रहे हैं।

CM Dhami

इस दौरान उन्होंने अस्थायी कर्मचारियों के वन टाइम सेटलमेंट, त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने एवं सभी धाम में सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से जुड़े मामले में शासन को प्रक्रिया शीघ्र आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button