NCR के लिए आ रहा है महाप्लान, सिर्फ 30 मिनट में तय होगा एक से दूसरे शहर का सफर; शामिल होंगी 5 से 8 नई सिटी

नई दिल्ली। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड (NCRPB) की मंगलवार को विज्ञान भवन में होने जा रही बैठक में एनसीआर के लिए तैयार किए गए बहुप्रतीक्षित रीजनल प्लान- 2041 पर चर्चा और अनुमोदन प्रमुख एजेंडा रहने की संभावना है।

इस योजना में तेजी से बढ़ती आबादी, शहरीकरण, परिवहन, पर्यावरण संरक्षण एवं क्षेत्रीय संतुलित विकास को ध्यान में रखते हुए नई रणनीतियां प्रस्तावित की गई हैं।

पांच से आठ नए शहर शामिल होंगे
योजना के तहत एनसीआर में पांच से आठ नए शहर विकसित करने सहित विभिन्न शहरों के बीच यात्रा समय को घटाकर करीब 30 मिनट तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए तेज गति वाली रेल व क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क को बढ़ावा देने का प्रस्ताव है।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन होने वाली यह बैठक विज्ञान भवन में होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के प्रतिनिधियों के साथ केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button