PM मोदी की विदेश यात्राओं का ‘शतक’, 12 साल के कार्यकाल में अब तक 78 देशों का कर चुके हैं दौरा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया का यह दौरा पद संभालने के बाद से 100वां है। प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की पहली विदेश यात्रा 15 से 16 जून 2014 को भूटान की थी, जबकि उनकी दूसरी यात्रा उसी साल 13 से 17 जुलाई को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील की थी।

मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री का पद संभाला और 2019 तथा 2024 में फिर से चुने गए। प्रधानमंत्री के तौर पर अपने 12 साल के कार्यकाल में मोदी अब तक 78 देशों की यात्रा कर चुके हैं। अपने पहले कार्यकाल में कुल 49 विदेश यात्राएं कीं।

Related Articles

Back to top button