‘युद्ध खत्म’- ट्रंप के एलान के बाद ईरान की पुष्टि, शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होंगे डील पर साइन
तेहरान। पश्चिम एशिया को तबाह कर देने वाले अमेरिका और ईरान के भीषण संघर्ष पर अब विराम लगने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अचानक आए एक एलान और उसके बाद ईरान के उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी की पुष्टि ने यह साफ कर दिया है कि दोनों महाशक्तियां अब जंग के मैदान को छोड़ मेज पर आ चुकी हैं।
हालांकि, यह शांति इतनी आसान नहीं है। एक तरफ जहां ट्रंप ने दुनिया भर के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल का व्यापार शुरू करने का न्योता दे दिया है, वहीं दूसरी तरफ ईरान ने अपनी बंदूकों का रुख नीचे करने के बावजूद तेवर कड़े रखे हैं। ईरान का साफ कहना है कि वह समझौते की मेज पर तभी बैठेगा, जब अमेरिका पहले अपनी तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों को हटाएगा और उसकी जब्त संपत्तियों को आजाद करेगा।





