UPSSC PET Exam: दो घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर दर्ज करानी होगी उपस्थिति, इन बातों का रखें ख्याल
UPSSC PET Exam हरदोई में शनिवार से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 22 केंद्रों पर शुरू होगी। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले उपस्थिति दर्ज करानी होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 36768 आवेदक शामिल होंगे। प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड और फोटो लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरे और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा पर रखेंगे नजर
परीक्षा पर नजर रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाती है। शनिवार व रविवार दो दिन परीक्षा होगी।




