नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने किया अपने सर्विस नेटवर्क का विस्तार

 

ग्राहकों को बेहतर और आसान सर्विस देने की दिशा में आगे बढ़ते हुए, ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी एसुस इंडिया ने नोएडा में नया एसुस एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू किया है। नोएडा सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित यह नया सेंटर नोएडा और आसपास के इलाकों के ग्राहकों को एसुस के अलग-अलग प्रोडक्ट्स के लिए आसान और बेहतर सर्विस उपलब्ध कराएगा।

 

1,200 वर्ग फुट में फैले इस एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर पर एसुस के कई प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस मिलेगी। इसमें कंज्यूमर लैपटॉप, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) और टीयूएफ गेमिंग के गेमिंग लैपटॉप, ऑल-इन-वन पीसी, डेस्कटॉप, कमर्शियल लैपटॉप, एक्सेसरीज, गेमिंग हैंडहेल्ड्स, मदरबोर्ड, वीजीए और मिनी पीसी शामिल हैं। सेंटर पर स्पेयर पार्ट्स की सुविधा के साथ अनुभवी टेक्निकल सपोर्ट प्रोफेशनल्स भी मौजूद रहेंगे। यहाँ इन-वॉरंटी और आउट-ऑफ-वॉरंटी, दोनों तरह की सर्विस उपलब्ध होगी।

 

नया सेंटर वॉक-इन ग्राहकों के लिए डेडिकेटेड टोकन मैनेजमेंट सिस्टम के साथ काम करेगा और ऑनसाइट सर्विस की जरूरतों को भी पूरा करेगा। ग्राहकों को वॉरंटी एक्सटेंशन पैकेज (डब्ल्यूईपी) की सुविधा भी मिलेगी, जिससे उनके ओनरशिप एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

 

इस विस्तार पर एसुस इंडिया के नेशनल सर्विस मैनेजर, विशाल म्हालसेकर ने कहा, “एसुस में भरोसेमंद और बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस देना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर की शुरुआत हमारे सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और ग्राहकों के और करीब बेहतर सपोर्ट पहुँचाने की दिशा में एक और कदम है। जैसे-जैसे कंज्यूमर, गेमिंग और कमर्शियल सेगमेंट में हमारा यूजर बेस बढ़ रहा है, हम सर्विस को और आसान बनाने, सर्विस में लगने वाला समय कम करने और जरूरत पड़ने पर ग्राहकों को एक्सपर्ट सपोर्ट देने पर लगातार फोकस कर रहे हैं।”

 

एसुस अपने एसुस एश्योरेंस के तहत आफ्टर-सेल्स सर्विस को लगातार बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। इसी दिशा में कंपनी ने कस्टमर सर्विस के अलग-अलग हिस्सों को बेहतर बनाने के लिए अपने सर्विस नेटवर्क और सपोर्ट सुविधाओं का विस्तार किया है।

 

इसमें एसुस फ्री डोरस्टेप रिप्लेसमेंट सर्विस भी शामिल है। इसके तहत वॉरंटी में आने वाले चुनिंदा एसुस एक्सेसरीज के रिप्लेसमेंट के लिए घर से ही प्रोडक्ट पिकअप और वापस डिलीवरी की सुविधा मिलती है। इससे ग्राहकों को हर बार सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। एसुस ने एसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स और अधिकृत चैनल पार्टनर्स के जरिए जेनुइन लैपटॉप बैटरीज़ की उपलब्धता भी बढ़ाई है। इससे ग्राहकों को भरोसेमंद रिप्लेसमेंट बैटरी आसानी से मिल सकती है, साथ ही प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन सपोर्ट और वॉरंटी की सुविधा भी मिलती है। सर्विस को और पारदर्शी बनाने के लिए एसुस पार्ट प्राइस चेकर की सुविधा भी दी गई है। इसके जरिए ग्राहक रिपेयर शुरू कराने से पहले अपने डिवाइस के जेनुइन स्पेयर पार्ट्स की कीमत देख सकते हैं। इन सभी सुविधाओं के जरिए एसुस अपनी सर्विस को ज्यादा आसान, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने पर फोकस कर रहा है, ताकि ग्राहकों को अपने प्रोडक्ट के इस्तेमाल के दौरान बेहतर और भरोसेमंद अनुभव मिल सके।

 

एसुस के देशभर में 200 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं, जिनमें दिल्ली-एनसीआर में 7 सर्विस सेंटर शामिल हैं। कंपनी अपने बढ़ते कस्टमर बेस को तेज और आसान आफ्टर-सेल्स सपोर्ट देने के लिए अपने सर्विस नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button