क्वांटम म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड

क्वांटम म्यूचुअल फंड ने क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड लॉन्च कर दिया है। यह एक ओपन-एंडेड डायनेमिक इक्विटी स्कीम है, जो लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगी। इस नए फंड ऑफर (एनएफओ) में 21 अगस्त, 2026 से निवेश शुरू किया जा सकेगा और यह 4 सितंबर, 2026 को बंद होगा। फंड में 11 सितंबर, 2026 से दोबारा लगातार खरीद और बिक्री की सुविधा शुरू होगी।

क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड का लक्ष्य लंबे समय में निवेशकों के लिए पूँजी बढ़ाना है। इसके लिए फंड अलग-अलग मार्केट कैप वाली कंपनियों में निवेश करेगा और रिसर्च के आधार पर एक-एक कंपनी का चयन किया जाएगा। फंड क्वांटम की लंबे समय से चली आ रही अनुशासित निवेश सोच के साथ ग्रोथ एट ए रिसनेबल प्राइस (जीएआरपी) एप्रोच को अपनाएगा। इसके तहत निवेश टीम ग्रोथ के मौकों और कंपनियों की वैल्यूएशन को देखते हुए लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कंपनियों के बीच निवेश का संतुलन बदल सकेगी।

फंड की निवेश रणनीति का मुख्य फोकस प्रॉफिट पूल शिफ्ट्स को पहचानना है। इसका मतलब है कि किसी इंडस्ट्री की वैल्यू चेन में समय के साथ वैल्यू और मुनाफा किस तरह एक जगह से दूसरी जगह जा रहा है। क्वांटम की रिसर्च टीम अलग-अलग सेक्टर को अलग-अलग देखने के बजाय यह समझने पर ध्यान देगी कि किसी इंडस्ट्री का बिजनेस किस तरह बदल रहा है और आने वाले समय में मुनाफा किस दिशा में जा सकता है। ऐसे बदलाव नई टेक्नोलॉजी, बाजार में बदलाव, कंपनियों के एक साथ आने, ग्राहकों की बदलती पसंद या नए नियमों की वजह से हो सकते हैं। इससे उन कंपनियों के लिए नए मौके बन सकते हैं, जो इन बदलावों का फायदा उठाने की बेहतर स्थिति में हों।

निवेश के लिए कंपनी चुनते समय फंड की टीम पहले उसके बिजनेस की क्वालिटी, मैनेजमेंट की क्षमता, कमाई के टिकाऊ होने और कॉरपोरेट गवर्नेंस को देखेगी। इसके बाद कंपनी की वैल्यूएशन का आकलन किया जाएगा। फंड मैनेजर ऐसी कंपनियों की तलाश करेंगे, जिनमें आगे बढ़ने की अच्छी संभावना हो, जिनका बिजनेस मजबूत और टिकाऊ हो और जिनकी वैल्यूएशन उचित हो। साथ ही, फंड अलग-अलग सेक्टर और लार्ज, मिड व स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करके पोर्टफोलियो में विविधता बनाए रखेगा।

फ्लेक्सी कैप फंड की खासियत यह है कि यह लार्ज कैप, मिड कैप या स्मॉल कैप, जहां भी अच्छे मौके नजर आएं, वहां निवेश कर सकता है। ग्रोथ एट ए रिसनेबल प्राइस (जीएआरपी) इन्वेस्टमेंट एप्रोच के तहत फंड ऐसी कंपनियों में निवेश करने पर फोकस करेगा, जहाँ बिजनेस में आगे बढ़ने की अच्छी संभावना हो। इसके लिए मजबूत गवर्नेंस, लगातार बढ़ती कमाई, मजबूत बैलेंस शीट और उचित वैल्यूएशन जैसी बातों को ध्यान में रखा जाएगा। वहीं, जब किसी कंपनी की वैल्यूएशन जरूरत से ज्यादा उम्मीदों को दिखाने लगेगी, तो फंड उसमें अपना निवेश कम कर सकता है।

इस फंड का मैनेजमेंट क्वांटम म्यूचुअल फंड के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर श्री चिराग मेहता और फंड मैनेजर- इक्विटी श्री केतन गुजराथी करेंगे।

फंड के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, इसके सीआईओ और फंड मैनेजर श्री चिराग मेहता ने कहा, “भारत में लोगों की बढ़ती उम्मीदों, अर्थव्यवस्था के औपचारिक होने, टेक्नोलॉजी में तेजी से हो रहे बदलाव, नीतिगत सुधारों और ग्राहकों की बदलती पसंद के चलते कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। ये बदलाव लगातार अलग-अलग इंडस्ट्री में मुनाफे की दिशा बदल रहे हैं और निवेश के नए मौके बना रहे हैं। यह फंड रिसर्च के जरिए ऐसे बदलावों को पहचानने और उचित वैल्यूएशन पर उपलब्ध अच्छी कंपनियों में निवेश करने के लिए तैयार किया गया है। हमारा लक्ष्य ऐसा डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो तैयार करना है, जो लंबे समय में निवेशकों की संपत्ति बढ़ाने में मदद करे और साथ ही क्वांटम की अनुशासित निवेश सोच के अनुरूप बना रहे।”

क्वांटम एएमसी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री सीमंत शुक्ला ने कहा, “क्वांटम में हम नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की संख्या से ज्यादा अपनी तैयारी और क्षमता को महत्व देते हैं। हम बहुत ज्यादा एनएफओ लॉन्च नहीं करते, बल्कि यह सुनिश्चित करते हैं कि किसी भी नए फंड को लाने से पहले हमारी निवेश से जुड़ी क्षमता पूरी तरह तैयार हो। हमारा पिछला एनएफओ लॉन्च हुए करीब दो साल हो चुके हैं और यह फंड निवेशकों के पोर्टफोलियो में सार्थक वैल्यू जोड़ने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह एनएफओ सिर्फ हमारे प्रोडक्ट्स का विस्तार नहीं है, बल्कि भारत में हमारी पहुंच बढ़ाने और अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में भी एक अहम् कदम है।”

 

क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड की खास बातें

ओपन-एंडेड डायनेमिक इक्विटी स्कीम, जो लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में निवेश करेगी

ग्रोथ एट ए रिसनेबल प्राइस (जीएआरपी) इन्वेस्टमेंट एप्रोच पर आधारित

रिसर्च के आधार पर कंपनियों का चयन करने वाली बॉटम-अप प्रक्रिया

प्रॉफिट पूल शिफ्ट्स की पहचान पर फोकस

फंडामेंटल रिसर्च के आधार पर डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो

निवेश के मौकों और वैल्यूएशन के आधार पर लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश का संतुलन बदलने की सुविधा

 

म्यूचुअल फंड निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन हैं। स्कीम से जुड़े सभी दस्तावेज ध्यान से पढ़ें।

Related Articles

Back to top button