Amit Shah ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग के उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने राधाकृष्ण को दी बधाई

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने पर बधाई दी है। शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,“ महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग के उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने पर बधाई। एक सांसद और विभिन्न राज्यों के राज्यपाल के रूप में आपकी भूमिकाओं ने संवैधानिक कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Amit Shah

मुझे विश्वास है कि आपका विशाल अनुभव और ज्ञान उच्च सदन की प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा और नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा।” उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और और भाजपा संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button