वर्तमान में संविधान की रक्षा की चल रही है लड़ाई : Rahul Gandhi
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने कहा है कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है जिसमें एक नफरत और हिंसा फैलाती है तो दूसरी कांग्रेस की विचारधारा है जो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलती है तथा लोगों के हक सुरक्षित रखने के लिए संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ रही है। गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को यहां पटपड़गंज क्षेत्र में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विचारधारा की लड़ाई भाजपा-आरएसएस तथा कांग्रेस के बीच चल रही है। भाजपा आरएसएस के लोग देश में नफरत और हिंसा फैलाते हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस है जिसकी विचारधारा ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोलते भाईचारे को मजबूत करने वाली हैं। देश को नफरत, डर और हिंसा वाला हिंदुस्तान नहीं चाहिए बल्कि मोहब्बत की दुकान चाहिए।




