National: पेयजल परिदृश्य, ग्रामीण भारत – अक्टूबर 2024′ का अनावरण
'Drinking Water Scenario, Rural India - October 2024' unveiled
पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य (वाश) पर राष्ट्रीय दृष्टिकोण कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला स्वच्छ भारत मिशन -ग्रामीण (एसबीएमजी) के दस वर्ष और जल जीवन मिशन (जेजेएम) के पाँच वर्ष पूरे होने पर एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें अब तक की उपलब्धियों का मूल्यांकन किया गया और समुदाय की सतत भागीदारी के लिए योजनाएँ बनाई गईं। इस कार्यक्रम में प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें डीडीडब्ल्यूएस की सचिव श्रीमती विनी महाजन, डीडीडब्ल्यूएस के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) श्री अशोक के.के. मीणा, एनजेजेएम के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक डॉ. चंद्र भूषण कुमार, डीडीडब्ल्यूएस की संयुक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार श्रीमती ऋचा मिश्रा, एसएमबीजी के मिशन निदेशक और संयुक्त सचिव श्री जितेंद्र श्रीवास्तव और एनजेजेएम की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति मीना नाइक शामिल थीं।कार्यशाला में सचिवों, मिशन निदेशकों, इंजीनियर-इन-चीफ सहित विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और देश भर में वाश लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।




