युवाओं को रोजगार देकर सशक्त बना रही मान सरकार

चंडीगढ़ :  हर युवा का सपना होता है सुनहरा भविष्य एवं रोजगार। सुनहरे भविष्य की तलाश में हर साल करीब तीन लाख युवा विदेशों का रुख कर रहे हंै। कोई शिक्षा के लिए विदेश जा रहा है तो कोई रोजगार की तलाश में। भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही राज्य को रंगला पंजाब बनाने का सपना देखा और पंजाब के युवाओं के सुनहरी भविष्य व रोजगार के सपने को पूरा कर रही है मान सरकार। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान घर-घर रोजगार के मिशन को पूरा करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ पंजाब में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का साफ कहना है कि उनकी सरकार युवाओं को उनके पैरों पर खड़ा होने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान का साफ कहना है कि सफलता के लिए कोई शॉर्ट कट नहीं होता और सिरफ कड़ी मेहनत से ही आम व्यक्ति अपने सपने पूरे कर सकता है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उन्हें दुख होता था कि पंजाब के युवक अपनी धरती छोड़ कर क्यों भाग रहे हैं। यहां गांव के गांव खाली हो गए हैं लेकिन अब युवाओं को यहां ही नौकरियां मिल रही हंै। मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगले पंजाब के रंग धीरे-धीरे वापस आने लग गए हैं। उन्होंने कहा कि पौने 3 वर्षों में 50 हजार के करीब नौकरियां बिना सिफारिश और रिश्वत के दे चुके हैं।

Related Articles

Back to top button