पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, सात IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; किसे कहां मिली पोस्टिंग?

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव को सामान्य प्रशासन एवं समन्वय विभाग के सचिव के साथ विज्ञान, तकनीक एवं पर्यावरण तथा वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, अर्शदीप सिंह थिंद को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के साथ जल सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button