36वें दिन भी Dallewal का अनशन जारी, किसानों से बात करेगा सुप्रीम कोर्ट का पैनल, सुनवाई आज
खनौरी- एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर किसानों का अंदोलन जारी है। इन मांगों को लेकर 36वें दिन भी किसान नेता Dallewal आमरण अनशन पर बैठे हुए है। वहीं आज सुप्रीम कोर्ट आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर सुनवाई करने वाला है। डल्लेवाल ने अस्पताल में इलाज करवाने से इनकार कर दिया है।
Dallewal के आमरण अनशन के 46वें दिन एसकेएम का खनौरी दौरा
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाया गया पैनल भी 3 जनवरी को किसानों से बात करने वाला है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जज नवाब सिंह की अध्यक्षता में पैनल बनाया था। पैनल ने किसानों को वर्चुअल मीटिंग के लिए न्योता भेज दिया है। पैनल में हरियाणा के पूर्व डीजीपी बीएस संधू, कृषि एक्सपर्ट देविंदर शर्मा, प्रोफेसर रंजीत सिंह घुम्मन और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के प्रोफेसर डॉ. सुखपाल सिंह शामिल हैं। किसान प्रतिनिधियों ने कन्फर्म किया है कि उन्हें 3 जनवरी को बातचीत करने का न्योता मिला है।




