नये साल में राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाने के प्रयासों को और गति मिलेगी : CM Yogi

उत्तर प्रदेश के CM Yogi ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि वर्ष 2025 में राज्य को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के प्रयासों को और गति मिलेगी।
CM Yogi ने अपने बधाई संदेश में प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया, ‘‘साल 2025 में राज्य को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के डबल इंजन सरकार के प्रयासों को और गति मिलेगी।’’ CM Yogi ने कहा, ‘‘डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरन्तर बेहतर हो रहा है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है।’’ आदित्यनाथ ने कहा कि नये भारत का नया उत्तर प्रदेश, विरासत और विकास को आगे बढ़ाने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

 

Related Articles

Back to top button