दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर की नौकरी दिलवाने के नाम पर 26 लाख ठगे
गुरुग्राम। दो लोगों ने गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा गांव निवासी एक महिला को दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर की नौकरी दिलवाने के नाम पर 26 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपितों ने साजिश रचकर महिला के परिवारवालों को जाल में फंसाया।
कई बार यूनिवर्सिटी की ई-मेल आईडी से महिला के पास ई-मेल भेजे गए। आरोपितों के कहे अनुसार जब महिला कागजों की जांच कराने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंची तो धोखाधड़ी का पता चला। रुपये वापस मांगने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।उद्योग विहार थाने में बुधवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।
महिला के भाई ने उद्योग विहार थाना पुलिस को दी शिकायत
महिला के भाई अंकुर राव ने उद्योग विहार थाना पुलिस (Gurugram Police) को दी शिकायत में कहा कि उनकी बहन पूजा यादव शादीशुदा हैं। वह 2023 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर पद के लिए भी इंटरव्यू दिया, लेकिन इसमें वह फेल हो गईं।




