गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, PM Modi ने की महाराष्ट्र सरकार की सराहना

महाराष्ट्र के दूरदराज और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों विकास लाने के लिए राज्य सरकार पूरे सकारात्मक प्रयास करने में जुटी हुई है। इन प्रयासों की PM Modi ने गुरुवार को सराहना की है। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे प्रयासों की तारीफ की है।
यह घटना महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक करोड़ रुपये से अधिक के इनामी 11 नक्सलियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद घटित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्थानीय लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस घटना से निश्चित रूप से ‘जीवन की सुगमता’ बढ़ेगी और क्षेत्र में और अधिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “मैं दूरदराज और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों की सराहना करता हूं। इससे निश्चित रूप से ‘जीवन की सुगमता’ बढ़ेगी और और भी अधिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। गढ़चिरौली और आसपास के क्षेत्रों के मेरे बहनों और भाइयों को विशेष बधाई!”

Related Articles

Back to top button