Award Function: जीएलए विश्वविद्यालय के विधि छात्र रौनक उपमन्यु ने किया बृज का नाम रोशन
GLA University law student Raunak Upmanyu brought glory to Brij
भोलेश्वर उपमन्यु मथुरा।जीएलए विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन एवं शोध संस्थान (विधि संकाय) के छात्र रौनक उपमन्यु ने देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, आईआईटी, आईआईएम व अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में यूएन कमेटी, छात्र संसद व एमयूएन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रौनक उपमन्यु ने अब तक 205 प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार कुल 232 ट्रॉफी जीतकर जीएलए व ब्रज का नाम रोशन किया है। रौनक ने सबसे अधिक यूएन कमेटी, छात्र संसद व एमयूएन प्रतियोगिताएं जीतने का रिकार्ड बनाया है।

200 से अधिक प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार जीतकर उन्होंने देश का होनहार छात्र होने का परिचय दिया है। रौनक उपमन्यु ने दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों, विशेषकर हंसराज कॉलेज, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, सेंट स्टीफन कॉलेज, हिंदू कॉलेज, लेडीज श्री राम कॉलेज, जानकी देवी कॉलेज, आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज, श्यामलाल कॉलेज, बेनेट यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, आईआईटी रुड़की, आईआईटी कानपुर, गोवा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड, असम, त्रिपुरा, यूपी में आयोजित यूएन कमेटी, छात्र संसद एवं एमयूएन प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर अपनी प्रतिभा एवं जीएलए यूनिवर्सिटी की शिक्षा प्रणाली की उत्कृष्टता को साबित किया है।
रौनक के अनुभव एवं उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संगठनों एवं संस्थानों ने उन्हें अपने यहां आयोजित युवा संसद एवं एमयूएन प्रतियोगिताओं में जज के रूप में आमंत्रित किया है। विश्वविद्यालय के विधि संस्थान के डीन प्रो. सोमेश धमीजा ने कहा कि जीएलए यूनिवर्सिटी अपने प्रत्येक छात्र को योजनाबद्ध तरीके से ज्ञान प्रदान करने एवं उन्हें भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। परिणामस्वरूप विधि के छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने के साथ-साथ उच्च वेतनमान पर प्लेसमेंट भी प्राप्त कर रहे हैं।
संस्थान के शिक्षक कॉरपोरेट दिग्गजों, कानूनी विशेषज्ञों और न्यायालयों के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से जुड़कर इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों को सफलता में बदलने का काम करते हैं। जीएलए के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, कुलपति प्रो. फाल्गुनी गुप्ता, प्रतिकुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता और रजिस्ट्रार अशोक कुमार सिंह ने शुभकामनाएं और बधाई दी है। रौनक के पिता एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि ये उपलब्धियां जीएलए विश्वविद्यालय के विधि संस्थान में मिली सर्वव्यापी शिक्षा का परिणाम हैं।
रौनक उपमन्यु की असाधारण प्रतिभा, छात्र संसद और एमयूएन के अनुभवों को देखते हुए उन्हें कई संस्थानों में आयोजित 168 युवा संसद और एमयूएन प्रतियोगिताओं में जज भी बनाया गया था। बीएचयू में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे पूर्व कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी, सांसद सुधांशु त्रिवेदी, कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता व अब भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जैसे नामचीन नेताओं ने प्रथम पुरस्कार की ट्रॉफी देकर उनकी सराहना की है।
रौनक उपमन्यु ने अपने प्रतियोगिता में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता सांसद सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, सांसद मनोज झा आदि की भूमिका में तार्किक भाषण देकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। जीएलए विश्वविद्यालय का विधि अध्ययन एवं शोध संस्थान (विधि संकाय) उत्कृष्ट शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं, अतिथि सत्र, सम्मेलन, प्रशिक्षण व इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करता है।
विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं जिला सत्र न्यायालयों के वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं प्रतिष्ठित लॉ फर्मों के वरिष्ठ अधिकारियों को विश्वविद्यालय में आमंत्रित कर विधिक विशेषज्ञता प्रदान करता है तथा विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समसामयिक विधिक मुद्दों पर ज्ञान प्रदान करता है। विश्वविद्यालय में समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर विधि के क्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है तथा आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।
इसी का परिणाम है कि पिछले कुछ समय में जीएलए लॉ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में विजयी हुए हैं। जीएलए लॉ संकाय उत्कृष्ट शिक्षा, मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं, अतिथि सत्रों, सम्मेलनों, प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करता है। सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं जिला सत्र न्यायालयों के वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं प्रतिष्ठित लॉ फर्मों के वरिष्ठ अधिकारियों को विश्वविद्यालय में आमंत्रित कर विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को समसामयिक विधिक मुद्दों पर ज्ञान प्रदान करता है तथा आर्थिक सहायता भी प्रदान करता है




