Jaishankar ने ट्रंप को दिखाया आईना, कहा- ‘भारत ने हमेशा यूक्रेन युद्ध खत्म करने का समर्थन किया’

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत यूक्रेन युद्ध के जल्द खत्म होने का समर्थन करता है। उन्होंने यह बात अपने यूक्रेनी समकक्ष एंड्री सिबिहा के साथ फोन पर बातचीत के बाद कही। जबकि सिबिहा ने कहा कि हमें शांति प्रयासों में भारत की सक्रिय भूमिका पर भरोसा है।दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने फोन पर युद्ध समाप्त करने के मुद्दे पर चर्चा की।

जयशंकर ने कही ये बात
जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग और यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की। भारत इस संघर्ष के शीघ्र अंत और स्थायी शांति की स्थापना का समर्थन करता है।’

जबकि सिबिहा ने बताया कि उन्होंने जयशंकर को युद्धक्षेत्र की मौजूदा स्थिति और यूक्रेन के न्यायपूर्ण शांति प्राप्त करने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

यूक्रेनी विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने और जयशंकर ने इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान मिलने पर सहमति व्यक्त की। जयशंकर-सिबीहा की वार्ता से तीन दिन पहले चीन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई थी।

 

Related Articles

Back to top button