यूजीसी नेट एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड इस डेट तक आने की उम्मीद

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए विस्तृत एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट जून परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था। वे उम्मीदवार बहुत जल्द ही NTA UGC NET परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके साथ ही परीक्षा से कुछ दिन पहले एनटीए की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार बहुत जल्द ही एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

कब होगी यूजीसी नेट की परीक्षा
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट की परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर 6 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button