पंजाब के सरकारी स्कूलों में मिलेगी करियर का सही दिशा, राज्यभर में शुरू होगा काउंसलिंग फ्रेमवर्क व हेल्पलाइन
चंडीगढ़। 10वीं ओर 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई, स्किल कोर्स या रोजगार के विकल्प चुनने को लेकर स्टूडेंट्स में अकसर असमंजस की स्थिति रहती है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने सरकारी हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के स्टूडेंट्स के लिए राज्यव्यापी करियर काउंसलिंग फ्रेमवर्क लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
इसका मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को सही समय पर करियर संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना और पढ़ाई से रोजगार तक की यात्रा को आसान बनाना है। स्कूल शिक्षा विभाग इस परियोजना को हाइब्रिड माडल के तहत लागू करेगा। इसके तहत स्कूल स्तर पर प्रशिक्षित अध्यापकों के माध्यम से प्राथमिक काउंसलिंग, जिला स्तर पर आमने-सामने काउंसलिंग सेवाएं और स्कूल समय के बाद उपलब्ध केंद्रीकृत हेल्पलाइन के जरिए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।





