दिल्लीवालों को महंगाई का झटका, LPG Cylinder में 42 रुपये की बढ़ोतरी; 5 किलो वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा

नई दिल्ली। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली में इनकी कीमत 42 रुपये बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है, जबकि कोलकाता में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब इनकी कीमत 3255.50 रुपये पहुंच गई है।

5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडरों की कीमत में भी 11 रुपये की वृद्धि हुई है। अब दिल्ली में ये सिलेंडर 821.50 रुपये में उपलब्ध होंगे। नई कीमतें 1 जून से लागू हो जाएंगी।

घरेलू सिलेंडरों के दाम अपरिवर्तित
हालांकि घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ कमर्शियल और FTL सिलेंडरों पर ही यह बढ़ोतरी लागू हुई है।

1 मई को 993 रुपये की हुई थी बढ़ोतरी
बता दें, इससे पहले, 1 मई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। तब इसमें 993 रुपये का इजाफा किया गया था। तब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,078.50 से बढ़कर 3,071.50 हो गई थी। तब 5 किलो वाले ‘छोटू’ सिलिंडर के भी दाम बढ़े थे। तब इसमें 261 रुपये का इजाफा किया गया था।

Related Articles

Back to top button