दिल्ली में अब साइबर अपराधियों की संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर, ड्रग्स तस्करों की तरह होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ वित्तीय जांच शुरू की है। यह कार्रवाई ड्रग तस्करों की तरह उनकी संपत्तियों को जब्त करने के लिए है। क्राइम ब्रांच ने लाओस स्थित अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट से जुड़े खुर्जा के दो आरोपियों, अनीश और मणि सिंह की संपत्तियों की जांच शुरू की है। इन पर 190 पीड़ितों से 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।

पुलिस, साइबर धोखाधड़ी के मामलों की जांच कर खाता मुहैया कराने वाले, बेचने, खाता धारकों व बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार तो कर लेती है लेकिन विदेश में बैठे मुख्य साइबर अपराधियों तक नहीं पहुंच पाती है।

मुख्य साइबर अपराधियों के नहीं पकड़े जाने से साइबर धोखाधड़ी की वारदात में कमी नहीं आ पा रही है। क्योंकि मुख्य साइबर अपराधी भारत में अपने पुराने गुर्गों के पकड़े जाने से नए गुर्गों की तलाश कर उन्हें अपने सिंडिकेट से जोड़कर व लालच देकर उनके जरिये फिर से साइबर धोखाधड़ी शुरू कर देते हैं।

Related Articles

Back to top button