118 जहाजों का रास्ता बदला, 5 को समुद्र में ही किया निष्क्रिय; ईरान की समुद्री घेराबंदी के बीच अमेरिका की बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली। ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना की समुद्री नाकेबंदी लगातार सख्त होती जा रही है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने घोषणा की है कि अमेरिकी सेनाओं ने ईरानी बंदरगाहों को निशाना बनाकर वाशिंगटन की सक्रिय नौसैनिक नाकाबंदी के तहत 118 कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदल दिया और पांच जहाजों को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया।
दरअसल, अमेरिकी सेनाओं ने 13 अप्रैल को ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी शुरू की थी। CENTCOM ने रविवार को X पर एक पोस्ट में कहा, “US सेना ने 31 मई तक 118 कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदल दिया है और 5 को रोक दिया है।”





