SCO रक्षामंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे राजनाथ सिंह, पश्चिम एशिया संकट से बने हालातों पर होगी चर्चा
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। ईरान युद्ध संकट के बाद एससीओ देशों का यह पहला मंत्री स्तरीय सम्मेलन इस लिहाज से भी है कि रूस को छोड़ अधिकांश देश अपनी ईंधन की जरूरतों के लिए मध्यपूर्व तथा खाड़ी के देशों पर निर्भर हैं। ईरान भी एससीओ का सदस्य देश है।





