ISRO अमेरिकी सेटेलाइट ब्लूबर्ड-6 को करेगा लॉन्च, जल्द होगा तारीख का एलान

नई दिल्ली। इसरो अध्यक्ष नारायणन ने गुरुवार को कहा कि इसरो इस साल के अंत तक 6.5 टन वजनी अमेरिकी सेटेलाइट ब्लूबर्ड-6 लांच करेगा। गौरतलब है कि जुलाई में इसरो द्वारा नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार मिशन (निसार) का सफल प्रक्षेपण किया गया था।

नारायणन ने बताया, ब्लू बर्ड संचार उपग्रह है। हमें उपग्रह मिल गया है और हम इसके प्रक्षेपण के लिए काम कर रहे हैं। राकेट का निर्माण कार्य चल रहा है। हमारा लक्ष्य इस वर्ष के अंत से पहले इसे पूरा करना है। तारीख की घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा उचित समय पर की जाएगी।

अमेरिका स्थित एएसटी स्पेसमोबाइल द्वारा विकसित ब्लाक 2 ब्लूबर्ड संचार उपग्रह को भारत के सबसे शक्तिशाली राकेट एलवीएम3 के जरिये श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button