‘सनातन धर्म को मिटाना आसान नहीं, यह अमर है’, सोमनाथ मंदिर को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के सनातन धर्म और संस्कृति को मिटाना असंभव है, सोमनाथ मंदिर इसका प्रतीक है। उन्होंने मंदिर के बार-बार विनाश और पुनर्निर्माण का उदाहरण दिया। शाह ने गांधीनगर में 267 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 362 करोड़ रुपये की बायो सेफ्टी लैब-4 का शिलान्यास भी किया। उन्होंने भारत में स्टार्टअप्स की वृद्धि पर भी प्रकाश डाला।

वह गांधीनगर जिले के मानसा में 267 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि 16 बार नष्ट होने के बावजूद सोमनाथ मंदिर आज भी शान से खड़ा है और उसका झंडा आसमान में लहरा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वहां एक भव्य सोमनाथ कारिडोर का निर्माण भी किया जा रहा है। यह पूरी दुनिया को संदेश है कि भारत के सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और भारतीय जनता की आस्था को मिटाना इतना आसान नहीं है। यह सूर्य और चंद्रमा की तरह शाश्वत और अमर है। सोमनाथ मंदिर भारत की आस्था, विश्वास और गौरव का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button