चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय पर ग्रेनेड हमले के मामले में रूपनगर से दो युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार
चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय के बाहर ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस ने रूपनगर से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच में हमले के तार पाकिस्तान से जुड़ रहे हैं, जिसमें कथित तौर पर पाकिस्तान निर्मित जीएचडी 2 टाइप ग्रेनेड का इस्तेमाल हुआ।
सूत्रों का कहना है कि दोनों युवकों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में रूपनगर के एसएसपी मनिंदर सिंह का कहना है कि अभी जांच जारी है। दोनों ने ही इस घटन को अंजाम दिया था या आरोपियों की मदद की थी। इस संबंध में अधिकारी अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।





