ईरान पर मंडराया युद्ध का खतरा, ट्रंप के अल्टीमेटम के बीच आज या कल से हमला संभव
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर उसके समर्पण न करने से हैरान हैं। उनके विशेष दूत ने कहा कि ट्रंप निराश नहीं हैं, पर पूर्व सीआईए अधिकारी ने सोमवार या मंगलवार को ईरान पर हमले की आशंका जताई है।

ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकाफ ने कहा कि राष्ट्रपति निराश नहीं हैं, क्योंकि उनके पास तमाम विकल्प मौजूद हैं। वहीं, पूर्व सीआईए अधिकारी जान किरियाकोऊ ने दावा किया है कि ईरान पर सोमवार या मंगलवार से हमला शुरू हो सकता है।




